{"_id":"58b714c24f1c1b9c18831d3c","slug":"police-accused-of-assault-and-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव सिक्का में परचून की दुकान करने वाले ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सिक्का गांव निवासी मदनलाल ने प्रदीप, राजू, धर्मवीर, राजीव, विनीत और सचिन आदि ग्रामीणों के साथ झिंझाना रोड स्थित अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से मुलाकात की।
शिकायत पत्र देकर बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करता है। आदर्श मंडी थाने के चार पुलिसकर्मी बुधवार शाम पांच बजे उसकी दुकान पर पहुंचे और राहुल नामक युवक की दुकान के बारे में पूछने लगे। उसने राहुल की दुकान का पता बता दिया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसको पीट दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। मदनलाल ने मामले में जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।