फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pathrao aur firing mein do ki maut

गाली गलौज पर पथराव और फायरिंग, दो की मौत

Fri, 24 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
pathrao aur firing mein do ki maut
जलालाबाद में दो पक्षों में संघर्ष के बाद इकट्ठा हुई भीड़ को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद(शामली)। कस्बे में गंगोह बस स्टैंड के पास दो युवकों में लेनदेन के विवाद को लेकर गाली गलौज हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान को घेरकर पथराव किया, तो दूसरे पक्ष के युवकों ने मकान की छत से गोलियां बरसा दीं, जिससे भीड़ में खड़े दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के मकान को घेर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही चार थानों की पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवकों के साथ दो अन्य को मकान के पिछले दरवाजे से निकालकर ले गई। 
विज्ञापन


जलालाबाद में गंगोह रोड नई बस्ती निवासी शोबी खान भट्ठों से ईंटें लाकर कस्बे में बेंचता है। उससे करीम बेग ने ईंटें खरीदी थीं। जिसमें रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे इसी मामले को लेकर करीम बेग और शोबी खान में गंगोह बस स्टैंड के पास गाली गलौज हो गई। उस दौरान मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया, लेकिन जब दोनों पक्ष अपने घरों पर पहुंचे, तो टकराव हो गया। शोबी खान और उसके साथी परवेज ने अपने मकान की छत पर पहुंचकर तमंचों से गोलियां बरसानी शुरू कर दी, तो करीम बेग पक्ष के लोगों ने मकान को घेरते हुए पथराव कर दिया। पथराव और फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इसी बीच गोली लगने से मुजाहिद (17) पुत्र मंजूर, दुकानदार अरशद (30 वर्षीय), शायान (18 वर्षीय) और उजैर उर्फ सलमान(22) घायल हो गए। गंभीर हालत में मेरठ ले जाते समय सलमान की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर जलालाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां पहुंचने पर घायल मुजाहिद ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों का उपचार किया जा रहा है। इसके बाद सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी तथा उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  शोबी और परवेज ने खुद को मकान में बंद कर लिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों की भीड़ ने मकान को घेर लिया। गुस्साई भीड़ मकान से शोबी और परवेज को निकालने पर आमादा थी। हालात को देखते हुए वहां चार थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने भीड़ को काफी समझा बुझाकर वहां से हटाया। देर रात करीब आठ बजे पुलिस मकान के पिछले दरवाजे से शोबी और परवेज के अलावा उनके दो परिजनों को निकालकर गढ़ी पुख्ता थाने में ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपियों ने अंधाधुंध बरसाई गोलियां 
जिस मकान की छत पर चढ़कर शोबी और परवेज ने गोलियां बरसाई, वह जलालाबाद-गंगोह रोड पर सड़क किनारे ही है। जब एक तरफ से पथराव हुआ और दूसरी तरफ से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं गई, जिस कारण तमाशबीन भी गोलियों के शिकार हो गए। गोलियां तमंचे और पिस्टल से बरसाना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed