{"_id":"572b9dd74f1c1bdf725cd319","slug":"passenger-train-horror-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों का आतंक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 06 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कांधला। दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। बुधवार रात पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरपीएफ के जवान सहित कई यात्रियों से लूटपाट की। हालांकि जीआरपी थाने में केवल आरपीएफ के जवान ने ही लूटपाट की घटना दर्ज कराई है।
बुधवार रात दिल्ली से चलकर शामली पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने यात्रियों को निशाना बनाया। रात करीब साढ़े नौ बजे जब ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन से चली, तो उसमें चढ़े कई बदमाशों ने हथियारों के बल पर यात्रियों को आतंकित करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पूरी बोगी को हाईजैक कर लिया।
ट्रेन में आरपीएफ कर्मी जनपद बागपत निवासी अंकित शर्मा भी था। उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। अंकित ने बताया कि वह यमुनानगर में तैनात है। वह छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ था। यहां से वह अपने दोस्त राहुल के साथ किसी काम से सहारनपुर जा रहा था। बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपये और मोबाइल तथा उसके साथी राहुल से एक हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने बोगी में सवार सहारनपुर निवासी राशिद से दो हजार, टपरी निवासी रामपाल से दो हजार और मोबाइल लूट लिए। जब ट्रेन खंद्रावली रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो सभी बदमाश कूदकर फरार हो गए। जब ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो अंकित शर्मा ने मामले की थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रात में ट्रेन का सफर सुरक्षित नहीं
दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों में रात का सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। कई बार ट्रेन में रात के समय लूटपाट हो चुकी हैं। अधिकतर मामलों में लंबी दूरी के यात्री रास्ते में पुलिस को सूचना भी नहीं देते। जिस कारण थाने पर कम ही मामले पहुंचते हैं।