{"_id":"56fd7eba4f1c1b894df00123","slug":"panchayat-members-have-taken-the-station-rob-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्य को थाने में रौब दिखाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत सदस्य को थाने में रौब दिखाना पड़ा महंगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। थाने में रौब दिखाना जिला पंचायत सदस्य को महंगा पड़ गया। थानाध्यक्ष ने कागज न होने पर जिला पंचायत सदस्य की बाइक सीज कर दी। समन शुल्क वसूलने के बाद ही बाइक छोड़ी गई।
थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी चांदबीर सिंह जिला पंचायत सदस्य है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य चांदबीर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर थाने में किसी मामले को लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने रोबीले अंदाज में थाने पर तैनात शौकेंद्र पाल के बारे में पूछा।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य चांदबीर सिंह को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जिला पंचायत सदस्य दरोगा को बुलाने की जिद पर अडे़ रहे। इस पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा दिया और उनकी बाइक के कागजात चेक किए। जिला पंचायत सदस्य के पास बाइक के कागजात नहीं मिले। जिस पर थानाध्यक्ष ने चांदवीर की बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
बाइक के सीज होने पर जिला पंचायत सदस्य ने मामले की सूचना अपने समर्थकों को दी लेकिन थानाध्यक्ष नहीं माने। थानाध्यक्ष नरेशपाल यादव ने कहा कि समन शुल्क वसूल कर व विधिवत कार्रवाई करने के बाद बाइक छोड़ी गई।