{"_id":"58f3b8354f1c1b3874470c36","slug":"out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतान न होने पर घर से निकाला
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया और पिटाई करके घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत निवासी शहजाद पुत्र नानू का चार वर्ष पूर्व अब्दुल अजीज निवासी कैराना की पुत्री फरीदा के साथ निकाह हुआ था। फरीदा के भाई आदिल ने रविवार को थानाभवन थाने पहुंचकर तहरीर दी।
आदिल ने बताया कि शादी को चार साल बीतने के बाद जब उसकी बहन फरीदा के कोई संतान पैदा नहीं हुई, तो ससुरालियों ने फरीदा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे बांझ बताकर ताने मारने लगे और विरोध करने पर पिटाई करने लगे। 13 अप्रैल की रात आरोपी पति शहजाद, सास कनीजा, ससुर नानू, देवर सुहेल, नसरू और ननद सबीना, मुस्कान ने एक साथ मिलकर फरीदा को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
किसी तरह फरीदा अपने मायके कैराना पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता के भाई आदिल ने थानाभवन थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।