फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Orchard contractor robbery

बाग ठेकेदार के घर डकैती

Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Orchard contractor robbery
robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला में शुक्रवार रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने बाग ठेकेदार के मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने मकान से करीब चार लाख की डकैती डाली। इसके बाद आसपास के मकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन जाग हो गई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए, वृद्ध, बालक घायल हो गया। 
विज्ञापन


रात में करीब ढाई बजे बदमाश गली के अंदर सीढ़ी लेकर आए और बाग ठेकेदार इकबाल के मकान के सामने नौशाद के मकान पर सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ गए। वहां से इकबाल के मकान मेें पहुंचे और कमरे में सो रहे इकबाल के साले इरशाद को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। इरशाद ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। सभी बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने इकबाल को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। जिसके बाद बदमाशों ने दो लाख 13 हजार रुपये नगद, तीन तोले सोने और दो किलो चांदी के जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने इकबाल और महिलाओं को मकान के अंदर बंद कर दिया। इरशाद को लेकर बदमाश उसके चचेरे भाई के मकान पर पहुंचे और इरशाद को आवाज लगाने के लिए कहा। आवाज सुनकर जैसे ही इरशाद के भतीजे मुस्तकीम ने दरवाजा खोला तो बदमाश इरशाद को धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन मुुस्तकीम ने हिम्मत दिखाते हुए अपना गेट बंद कर लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे और बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें छर्रे लगने से हकीमुद्दीन और उसका भतीजा फरमान घायल हो गए। उधर, सूचना पर सीओ भूषण वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि इकबाल की तहरीर पर सात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


इकबाल लाया था 1. 30 लाख रुपये
डकैती से एक दिन पूर्व शाम को इकबाल को मंडी से बाग ठेकेदारी के एक लाख 30 हजार रुपये मिले थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों को इकबाल के घर रुपये होने की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने जब पड़ताल की, तो बदमाशों द्वारा लाई गई सीढ़ी भी वहीं मकान के सहारे लगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed