फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opponents of the liquor shop

शराब की दुकान का किया विरोध, हंगामा

Tue, 04 Apr 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Opponents of the liquor shop
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कैराना बाईपास पर शराब की दुकान का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और जिला आबकारी अधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्ले के लोग अपनी बात पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित शराब की दुकान को एक अप्रैल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद दुकान के सेल्समैन के कस्बे के कैराना बाइपास पर दो दुकान किराए पर ली गई थी। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष बना हुआ था। रविवार की रात में ही मोहल्ले के लोगों ने कस्बे के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर शराब की दुकान न लगने की रणनिति तय कर ली थी। सेल्समैन रात में ही समान न रख ले, इसके लिए मोहल्ले की महिलाओं ने भी पहरा दिया था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम के समय दुकान खोले जाने की सूचना पर  मोहल्ले  के लोगों ने दुकानों के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर चेयरमैन हाजी वाजिद हसन, पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम, दिनेश चंद गुप्ता सहित अन्य भी वहां पर पहुंच गए और जिलाधिकारी सुजीत कुमार को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान को लेकर धरने की सूचना पर जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार कैराना अभयराज पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों के कस्बे में पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों ने शराब की दुकानों का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।

दोनों अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोग अपनी बात पर अडे़ रहे। उनका कहना था कि किसी भी सूरत में शराब की दुकान खोलने नहीं दी जाएगी। तहसीलदार अभयराज पांडेय ने बताया कि मामले की पूरी तरह से जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

कच्ची शराब की बिक्री बंद कराएं
शामली। मोहल्ला रेलपार के लोगों ने कुड़ाना रोड पर अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि शराब की अवैध बिक्री के कारण माहौल बिगड़ने का अंदेशा बना हुआ है।


सोमवार को मोहल्ला रेलपार निवासी पद्म सिंह, लोकेश, अंकित निर्वाल, उदयवीर सिंह, जगत सिंह, राजीव, ब्रजपाल सिंह, राजू शर्मा, सतेंद्र, सतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेश, सुनील कुमार, कृष्णवीर चौधरी आदि लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि मोहल्ला रेलपार में कुड़ाना रोड पर जिला पंचायत कार्यालय के पास दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। उसके पास ही 500 मीटर की परिधि में धार्मिक स्थल, स्कूल और किसान धर्मशाला है, जिसके चलते वहां पर शराब की बिक्री बंद कराई जानी चाहिए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed