फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One in the spot, the case is filed in two police stations

घटनास्थल एक, मुकदमा दो थानों में दर्ज

Wed, 10 May 2017 12:26 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
One in the spot, the case is filed in two police stations
UP-Haryana Sima controversy - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। घटना को दूसरे थाने में बताने के लिए सीमा विवाद में उलझने वाली पुलिस की हरियाणा-सीमा विवाद में राय ही बदल गई। जिस स्थान पर हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच संघर्ष हुआ उसे अपने-अपने थानाक्षेत्र का घटनास्थल बताते हुए दो मुकदमे दर्ज करा दिए गए, एक मुकदमा यूपी के कैराना कोतवाली तो दूसरा मुकदमा पानीपत के सनौली थाने में दर्ज कराया गया। अब सीमा यूपी पुलिस की है या फिर हरियाणा पुलिस की, इस बात को लेकर पुलिस में भी ठन गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को मवी के दर्जनों किसान यमुना पार करके रीसपुर के पास अपने खेतों को जोतने के लिए गए थे। जहां हरियाणा के लोगों ने इन किसानों पर हमला कर दिया था। दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच जिस स्थान पर झगड़ा हुआ था वो स्थान दीक्षित आयोग द्वारा लगाए गए पिलर के इस ओर यूपी सीमा के अंदर आता है। यह स्थान यूपी के कैराना थाने की सीमा में आता है, लिहाजा मवी निवासी अतर सिंह की तहरीर पर कैराना पुलिस ने 17 हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इसी झगड़े में हरियाणा राज्य के थाना सनौली में भी यूपी के किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एक समय में एक ही स्थान पर
झगड़ा और दो राज्यों के दो थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए। उधर, बापौली थानाध्यक्ष ने बताया कि रीशपुर के ग्रामीणों की तहरीर पर थाने में कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। विवादित स्थान पर हरियाणा के किसान फसल बोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े की घटना कैराना थाना क्षेत्र में हुई थी। यमुना का पुल भी कैराना सीमा में आता है। मामले में विधि विशेषज्ञों से मदद ली जाएगी। अगर संभव हुआ तो सनौली थाने से मुकदमे के कागज कैराना कोतवाली मंगाये जा सकते है। - भूूषण वर्मा, सीओ कैराना

दीक्षित आयोग के द्वारा लगाए गए पिलर के हिसाब से घटनास्थल यूपी की सीमा में है, लेकिन हमारे राजस्व में यह स्थान हरियाणा सीमा में दर्ज है और यही विवाद की जड़ है। - नवनीत कुमार, बापौली तहसीलदार 

विवाद सुलझने तक बनाए रखें शांति
कैराना। हरियाणा यूपी सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्राम मवी के ग्रामीणों को कोतवाली में बुला कर एक बैठक की। शुक्रवार को सीमा पर झगड़ा होने के बाद शनिवार रात मवी के किसानों की झोपड़ियों व इंजन में हरियाणा के लोगों ने आग लगा दी थी। सोमवार को यूपी के अधिकारी हरियाणा यूपी सीमा पर घटना स्थल पर पहुंचे थे।

जहां पर उन्होंने हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों से सीमा विवाद को हल करने के लिए बात की थी, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। वहीं सोमवार को रात 10 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने गांव मवी के दर्जनों किसानों के साथ कोतवाली में बैठक की। सीओ ने मवी के    ग्रामीणों का कहा कि हरियाणा     यूपी सीमा विवाद दशकों पुराना है।

सीमा विवाद पर उच्चाधिकारियों से बात की गई है। मामले में समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। शांति   बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन को अपना सहयोग दें। ग्राम प्रधान दिलशाद, शिव कुमार, पूर्व प्रधान   विरेंद्र सिंह, अतर सिंह, गजेंद्र सिंह, सोनू, जब्बार आदि मौजूद रहे।

यूपी-हरियाणा पुलिस में नोकझोंक
कैराना। हरियाणा-यूपी सीमा विवाद में यूपी प्रशासन ने सीमा पर तनाव को   देखते हुए पीएसी की एक प्लाटून तैनात कर दी है। मंगलवार को पीएसी तनाव स्थल पर पहुंच गई। वहीं इसी बात को लेकर      हरियाणा पुलिस की पीएसी के जवानों और कैराना पुलिस के    साथ नोकझोंक हो गई।

हरियाणा यूपी सीमा विवाद के चलते एसपी ने हरियाणा सीमा पर तनाव को देेखते हुए पीएसी की    एक प्लाटून तैनाती के आदेश      दिए थे। मंगलवार सुबह पीएसी की एक प्लाटून ट्रक द्वारा हरियाणा यूपी सीमा पर पहुंची तथा सीमा पर डेरा डाल लिया। इसी दौरान कैराना कोतवाली में तैनात एसआई    कैलाश चंद गौतम भी पुलिस टीम के साथ सीमा पर हालात का जायजा लेने पहुंचे।

उधर से हरियाणा के सनौली थाने की   पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा पीएसी व यूपी पुलिस से कहा कि यह स्थान हरियाणा का है। यहां    पर पीएसी की तैनाती नहीं               होनी चाहिए। 

इस दौरान हरियाणा पुलिस व यूपी पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक   हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत होने पर यूपी पुलिस लौट आई और पीएसी के जवान मौके पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed