फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the strength of weapons looted cars and cash

हथियारों के बल पर लूटी कार व नगदी

Sat, 12 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
On the strength of weapons looted cars and cash
लूट - फोटो : अमर उजाला
कैराना।   पानीपत रोड पर हथियार बंद बदमाशों ने कार चालक से तमंचों के बल पर 67 सौ रुपये व कार लूट ली। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित चालक ने कोतवाली में तीन नामजद सहित आधा दर्जन बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले को आपसी लेन-देन का मान रही है।      
विज्ञापन


कांधला निवासी मुकरिम कैराना में किराए पर टैक्सी चलाने का काम करता है। बृहस्पतिवार सांय 4 बजे मुकरिम अपनी कार लेकर पानीपत रोड पर जा रहा था।

तभी पंजीठ तिराहे के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसकी कार रुकवा        ली। बदमाशों ने मुकरिम को तमंचों से आतंकित करते हुए मुकरिम के साथ मारपीट की        तथा उससे 67 सौ रुपये व कार लूट ली। बाद में बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार  हो गये। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर तीन नामजद सहित 6 बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिली है मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed