{"_id":"5851935a4f1c1b686f64b823","slug":"number-plate-on-the-truck-stolen-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक पर नंबर प्लेट ट्रक की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक पर नंबर प्लेट ट्रक की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद की हैं।
कोतवाली में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि कैराना कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया था। शाम को सूचना पर पुलिस ने जगनपुर भूरा रजवाहे की पटरी के पास खाली पड़े कमरे पर छापा मारा। जहां से संजय निवासी गोगवान को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने वहां से छह बाइक भी बरामद की। पूछताछ के दौरान संजय ने बताया कि उक्त बाइक उसने अपने दो साथियों के साथ हरियाणा, पंजाब, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जनपद से अलग अलग स्थानों से चोरी की थीं। चोरी की बाइक पांच हजार से 10 हजार के बीच बेची जाती थी।
उसने साथियों के साथ मिलकर लगभग 50 बाइक चोरी की हैं। सीओ ने बताया कि चोरी की बाइक पर आरोपी ट्रक या कार की नंबर प्लेट भी लगा देते थे। पुलिस बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना सहित दो अन्य को गिरफ्तार करने लिए दबिश डाल रही है। संजय का चालान कर दिया है।