{"_id":"581b80284f1c1bac31437f2c","slug":"naukar-ki-maut-mein-fansa-vyapari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर की मौत में फंसा सीमेंट व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर की मौत में फंसा सीमेंट व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के बनखंडी में फांसी पर लटके मिले नौकर की मौत के मामले में सीमेंट व्यापारी की गर्दन फंस गई है। नौकर का शव व्यापारी के घर पर ही पंखे से लटका मिला था। नौकर के मामा ने आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार के पटना में थाना जटिया क्षेत्र के पारसगढ़ी निवासी अखिलेेश उर्फ छोटू का शव बुधवार को बनखंडी में सीमेंट व्यापारी के मकान में पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
देर रात इसके परिजन कोतवाली में पहुंचे और सीमेंट व्यापारी पर ही अखिलेश को मारने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र पिछले दो साल से अखिलेश को तनख्वाह नहीं दे रहा था। इसी कारण उसने तंग आकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस मामले में पुलिस ने मृतक के मामा चानू की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, अखिलेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को मिल गई। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में दम घुटने से मौत आई है।
इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि नौकर के परिवार एवं रिश्तेदार की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।