फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mystery solved none of the post-mortem report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं सुलझी गुत्थी

Thu, 22 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mystery solved none of the post-mortem report
muder - फोटो : फाइल फोटो
शामली। मोहल्ला हरेंद्रनगर ससुराल में हुई रिजवान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डाक्टरों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर दिया है। वहीं, रिजवान के भाई की तरफ से ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रिजवान का निकाह नौ साल पूर्व शामली के हरेंद्रनगर निवासी उमर की बेटी रूबी से हुआ था। विवाद के चलते कुछ समय से रूबी अपने मायके में आकर रहने लगी। मंगलवार को रिजवान अपनी ससुराल आया था, तो संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रिजवान के भाई इकराम ने शामली कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने जहर देकर और पीटकर उसके भाई की हत्या कर दी है। 
इसके बाद पुलिस ने रिजवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में रिजवान की पत्नी रूबी के अलावा खैरू निशा, सोनू, आबिद, सलमान, हिना,
मोहम्मद अली उर्फ मन्नू, महबूब तथा जाहिद को नामजद करते हुए हत्या, मारपीट और साजिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

उधर, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि रिजवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। चिकित्सकों ने जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर दिया है।           आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजकर बिसरा की जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही रिजवान की मृत्यु के कारण का पता       चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ने के बाद थाने से छोड़ दिए दो आरोपी 
शामली कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ही रिजवान हत्याकांड में नामजद दो महिला आरोपियों को पकड़ लिया था। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई, लेकिन रात में सिफारिश आने पर उनको छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed