{"_id":"4922ca455ef1158604c3c91cae7df1b2","slug":"murder-hindi-news-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जलाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की जलाकर हत्या
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/ऊन। ऊन क्षेत्र के गांव रेहड़ा में दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के पिता ने पति, ससुर, सास, ननद, देवर व मामा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गांव रेहड़ा निवासी श्याम सिंह की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सोनीपत (हरियाणा) के गांव गतौली निवासी सीमा के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर सीमा की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके पिता रामकुमार ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में रामकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी सीमा से ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोप है कि विरोध करने पर मंगलवार को उसकी बेटी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रामकुमार की तहरीर पर सीमा के पति श्याम सिंह, ससुर रणजीत सिंह, सास अजमेरो, देवर अनिल, ननद डिंपल व मामा राजू के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी प्रभारी सिमरनजीत ने बताया कि पति, सास, ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।