फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukeem asking for extortion in the name of the gang caugh

मुकीम के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 22 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मुकीम काला के नाम पर आयरन स्टोर संचालक के यहां रंगदारी की चिट्ठी डालने के बाद सोमवार सायं पैसे वसूलने पहुंचे बदमाश को पकड़ लिया गया। दुकान के आसपास तैनात सादे कपड़ों में पुलिस ने दबोचने के बाद उससे पूछताछ की। उसके तीन और साथियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाश ने कई व्यापारियों की दुकान पर रंगदारी की चिट्ठी डालने के अलावा एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने का खुलासा किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन


एक पखवाडे़ से कस्बे के कई व्यापारियों को मुकीम काला के नाम से रंगदारी की चिट्ठी मिल रही थी, जिस कारण व्यापारी दहशत में आ गए। रविवार को पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस से आगे पानीपत रोड पर आयरन स्टोर के मालिक प्रमोद सैनी निवासी झाडखेड़ी की दुकान पर रंगदारी की चिट्ठी पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में चार लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। प्रमोद सैनी ने बताया कि चिट्ठी आने के कुछ ही देर बाद एक बदमाश दुकान पर पहुंचा तथा खुद को मुकीम गिरोह का सदस्य बताकर रुपयों का इंतजाम करने को कहकर गया था। इसके बाद प्रमोद तथा उसके पड़ोसियों ने कैराना पुलिस को सूचना दी।

सोमवार को भी प्रमोद के मोबाइल पर कॉल आई और बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे उसने बदमाश को कॉल करके बताया कि उसके पास इस समय सिर्फ 70 हजार रुपये हैं। इस पर बदमाश ने कहा कि शाम छह बजे दुकान पर आऊंगा, तब तक इंतजाम कर लेना।

वहीं, इंस्पेक्टर कैराना ने प्रमोद की दुकान के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। जब शाम सवा 6 बजे बदमाश रुपये लेने दुकान पर आया, तो पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया तथा कोतवाली ले आयी। इसी दौरान सैकड़ों व्यापारी भी कोतवाली में आ गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाश के तीन और साथियों को भी दबिश डाल कर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश ने ही पिछले दिनों कस्बे के तीन व्यापारियों की दुकानों पर मुकीम काला के नाम से रंगदारी की चिट्ठी डाली थी तथा एक व्यापारी से रंगदारी भी वसूल ली थी। वहीं सूचना पर सीओ एनपी सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। बदमाशों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed