फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother-in-law at gun point, tapping home highlights

सास-बहू गन प्वाइंट पर, खंगाल डाला घर

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law at gun point, tapping home highlights
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। दिनदहाड़े बदमाशों ने शिक्षक के घर में घुसकर जेवरात और कीमती सामान लूट लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की झड़प भी हुई। लूटपाट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी शिक्षक दीपक जैन मंगलवार सुबह महावीर जयंती की तैयारी के लिए मंदिर में गए थे। घर पर पत्नी दीपांशी और मां कमला घर के कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान करीब 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाश घर के पास पहुंचे। दो बदमाश तमंचे लहराते हुए घर में घुस गए और सास बहू को तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए धमकी दी। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक कमरे में अलमारी में से दो जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी के साथ ही अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सास बहू को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शोर मचाने पर वारदात की सूचना कस्बा में फैल गई। दिनदहाडे़ हुई लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। व्यापारी वर्ग के साथ ही अन्य लोग दीपक के घर पर जमा हो गए। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।

इसी दौरान व्यापार मंडल से नगराध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल और उपाध्यक्ष श्रीकांत जैन की थानाध्यक्ष से तीखी कहासुनी हुई। वारदात के खुलासे और माल बरामदगी की मांग को लेकर व्यापारियों नेे वहां पर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। 

पीड़ित दीपक जैन ने घटनाक्रम की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


कब तक लुटते रहेंगे हम 
शिक्षक के घर में घुसकर दिनदहाड़े हुई वारदात से कस्बा के लोगों में दहशत है। व्यापारियों का कहना था कि आखिर कस्बावासी कब तक इस तरह लुटते रहेंगे। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में भी चोरी और लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस उन वारदातों का खुलासा करने में असफल बनी है। इसकी वजह से बदमाशों का दुस्साहस लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed