{"_id":"58051f944f1c1b642e703112","slug":"miscreants-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चौसाना में मोबाइल सिम कार्ड बेचने वाले को गोली मारी, सड़क किनारे मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चौसाना में मोबाइल सिम कार्ड बेचने वाले को गोली मारी, सड़क किनारे मिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। करनाल से चौसाना की तरफ जा रहे व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। लहूलुहान व्यापारी सड़क किनारे पड़ा मिलने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
गांव खोड़समा निवासी इन्साद (28 वर्षीय) पुत्र यासीन चौसाना में मोबाइल सिम कार्ड बेचने की दुकान करता है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे बिडौली चौसाना मार्ग पर सकौती के पास राहगीरों ने इन्साद को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।
उसकी बाइक भी वहीं पड़ी थी। इसके बाद सूचना पर खोड़समा से इन्साद के परिजन भी अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर चौसाना चौकी इंचार्ज भी पुलिस बल के साथ वहां आ गए। इसके बाद घायल इन्साद को शामली के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इन्साद को सीने पर गोली लगी है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चौसाना चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।