फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining officer wakes up, seven dumpled seals

खनन अधिकारी जागे, सात डंपर किए सीज

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mining officer wakes up, seven dumpled seals
- फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। सीबीआई की जांच बैठते और सरकार बदलते ही खनन अधिकारी को भी अब रेत खनन दिखने लगा। कई महीनों पर पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा की ओर से आ रहे रेत व रोड़ी से भरे सात ट्रक व डंपरों को सीज कर दिया। इससे रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उधर सिफारिश के लोगों की लाईनें लगी रही, लेकिन उनकी एक नहीं चली।  
विज्ञापन


शुक्रवार रात्री में खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव व एसएसओ झिंझाना ने करनाल हाईवे स्थित अहमदगढ़ चेकपोस्ट पर करनाल की ओर से आये रेत व रोडी से भरे सात ट्रकों व डंफरों को सीज कर चौकी पर खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि शासन के आदेशानुसार क्षेत्र में कही खनन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही हरियाणा से आने वाले रेत व रोड़ी के ट्रक ओवर लोड़ होने के साथ यूपी का टैक्स नहीं देने व वाहनों के कागज पूरे नहीं होने की
विज्ञापन

धाराओं में बंद किए है। 

उधर पुलिस व खनन अधिकारी द्वारा सीज किए गए ट्रकों व डंपरों को छुड़ाने के लिए पूरे दिन थाने में दलालों की भीड़ लगी रही, लेकिन मामला जिलाधिकारी स्तर का होने के कारण किसी की भी सिफारिश नहीं चल पायी। सभी निराश होकर वापस लौट गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed