फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many injured in clash

मारपीट में कई लोग घायल

Wed, 07 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Many injured in clash
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पुरानी रजिंश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी शबी हैदर ओर मोहम्मद अब्बास के बीच काफी दिनों से गली को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम को दोनों पक्षों के लोगों के बीच फैसले की बात चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच मोहम्मद अब्बास ने अपने दर्जनों परिजनों के साथ मिलकर शबी हैदर, मुंतजिर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 
विज्ञापन


संघर्ष में एक पक्ष से शबी हैदर, मुंतजिर व दूसरे पक्ष से मोहम्मद अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्ष के लोगों को मौके से हटाया। बाद में घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने शबी हैदर व मुंतजिर की हालत को गंभीर देखते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। उधर, मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा सिंघल का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed