फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loans taken from many banks on one land

एक जमीन पर कई बैंक से ले लिया ऋण

Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Loans taken from many banks on one land
FRAUD
शामली। झिंझाना क्षेत्र के दो लोगों पर धोखाधड़ी कर एक ही जमीन पर कई बैंक से ऋण लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कार्पोरेशन बैंक शाखा प्रबंधक को भी आरोपी बनाया गया है। शामली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी अंशुल पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, जिसकी जांच सीओ सिटी उपेंद्र यादव ने की। जांच में उन्होंने अंशुल के साथ ही आरोपी प्रताप तथा बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए। जांच होने पर सीओ सिटी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की, जिस पर बृहस्पतिवार को अंशुल की तरफ से शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


उसमें अंशुल ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र के गांव चोंदाहेडी निवासी प्रताप और उसके पिता निरंजन से 10 बीघा भूमि का एग्रीमेंट कराया था। आरोप है कि उक्त जमीन पर विपक्षी ने ऊंचा गांव स्थित केनरा बैंक शाखा से 12 लाख 50 हजार रुपये ऋण ले लिया, जिसकी जानकारी होने पर झिंझाना थाने में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने शामली तहसील कर्मियों से मिलीभगत करके खतौनी में केनरा बैंक ऊंचा गांव की जगह पीएनबी झिंझाना दर्ज करा दिया तथा जमीन को भार मुक्त करा लिया। इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक शामली से भी साढ़े सात लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया। इस संबंध में शामली तहसील के कर्मी, पीएनबी झिंझाना और पंजाब एंड सिंध बैंक शामली के कर्मचारियों सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर 156(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई,
विज्ञापन
विज्ञापन

जो मामला जिला जज मुजफ्फरनगर की अदालत में विचाराधीन है। 

अंशुल ने बताया कि आरोपी प्रताप और निरंजन ने एक बार फिर इसी जमीन पर फर्जी तरीके से कार्पोरेशन बैंक शाखा चूनसा से 14 लाख 50 हजार रुपये का ऋण ले लिया तथा पीड़ित की जमीन को बैंक के हक में मोरगेज कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अंशुल पुत्र सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी प्रताप और उसके पिता निरंजन तथा कार्पोरेशन बैंक शाखा चूनसा के प्रबंधक के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी से ऋण लेने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed