{"_id":"58a894124f1c1bd257d86811","slug":"lay-10-bucks-lured","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये का लालच देकर कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रुपये का लालच देकर कुकर्म
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दस रुपयों का लालच देकर अधेड़ ने पांच साल के बालक के साथ कुकर्म कर डाला। बालक को बदहवास हालत में खेत पर पड़ा मिला। उपचार के बाद पीड़ित ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी । पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने आरोेपी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर के समय गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति उसके घर पर पहुंचा ओर बालक को 10 रुपये का लालच देकर खेत की ओर ले गया । बालक के पिता के अनुसार उसने खेत पर बालक के साथ कुकर्म किया और उसे खून से लथपथ बदहवास अवस्था में खेत पर ही छोड़कर फरार हो गया।
खेत पर काम करने गए लोगों की नजर बालक पर गई तो उन्होंने बालक को पहचानने के बाद घर पर सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने बालक को गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार कराया। बालक ने होश में आने के बाद पूरी घटना अपने पिता को बताई।
विज्ञापन
पिता ने बालक की चिकित्सा कराने के बाद अधेेड़ को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बालक के साथ कुकर्म का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
किशोरी को अगवा करके ले गए बोलेरो सवार युवक
कैराना। झोपड़ी में परिवार के साथ रहने वाली किशोरी को बोलेरो सवार चार युवक अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया, मगर कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता ने एक नामजद सहित चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शामली रोड पर मनीष सिनेमा के पीछे कुछ गरीब परिवार झोपड़ी डाल कर रह रहे है। बृहस्पतिवार रात साढे़ 10 बजे बोलेरो सवार चार युवक वहां पहुंचे तथा एक झोपड़ी में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के मुह पर उसका दुपट्टा बांधकर जबरन बोलेरो में डाल लिया। किशोरी ने शोर मचा दिया, जिस कारण पीड़िता के परिजन तथा आसपास रहने वाले लोग जाग गए। किशेारी के पिता ने अपनी बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बोलेरो लेकर फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित पिता ने 100 डायल पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी व आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में किशोरी के पिता ने कोतवाली में एक नामजद सहित चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।