फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kutte ne kara diya sampradayiek tanaw

कुत्ते ने करा दिया सांप्रदायिक तनाव

Tue, 08 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़ीपुख्ता (शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़ीपुख्ता (शामली) Updated Tue, 08 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
kutte ne kara diya sampradayiek tanaw
कस्बा गढ़ी पुख्ता में मारुति वैन की टक्कर कुत्ते को लगने पर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने गढ़ी पुख्ता में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। दोनों ही पक्षों की तरफ से तहरीर दी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे मारुति वैन चालक जावेद पुत्र लील्ला मोहल्ला जैनपुरी में सभासद सुकमाल वाली  गली से गुजर रहा था। इसी दौरान मुकेश चौधरी के कुत्ते को मारुति वैन से टक्कर लग गई।
विज्ञापन


इस कारण मुकेश चौधरी के बेटे अंकुर और मारुति वैन चालक जावेद के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया।

इसके बाद जावेद ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को मारपीट की सूचना दी, इसके बाद दूसरे समुदाय के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। इसके बाद संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गढ़ी पुख्ता थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। उच्चाधिकारियों ने इसकी सूचना पर गढ़ी पुख्ता में पीएसी भी तैनात कर दी। थानाध्यक्ष ने पीएसी के साथ कस्बे में पैदल मार्च निकाला। बताया  दोनों तरफ से तहरीर दी। सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed