{"_id":"5894ca8f4f1c1b5d21e8056d","slug":"kisan-ko-dak-se-mili-rangdaari-ki-chitthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को डाक से मिली रंगदारी की चिट्ठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को डाक से मिली रंगदारी की चिट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दयानंद नगर निवासी किसान के यहां शुक्रवार को डाकिया एक चिट्ठी लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने चिट्ठी खोलकर पढ़ी तो उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। चिट्टी भेजने वाले ने किसान से दस लाख की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच करते हुए सुरक्षा दिलाने की गुहार की है।
नगर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी किसान हरबीर के यहां एक चिट्ठी आई। उन्होंने चिट्ठी को पढ़ा तो उसमें धमकी भरे लहजे में लिखा था कि दस लाख रुपयों का इंतजाम कर लो। रुपये कब भेजने हैं और कहां भेजने हैं, दोबारा बताया जाएगा। चिट्ठी भेजने वाले ने किसान को इसके लिए एक महीने का समय दिया है। रुपये नहीं देने पर उसके पौत्र के अपहरण तथा हत्या की धमकी दी है। चिट्ठी मिलने के बाद परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। मामले की शिकायत लेकर परिजन कप्तान आफिस पर मिले और प्रार्थना पत्र दिया। मामले में शामली कोतवाली में जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी के बाद के कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इनमें कुछ मामले संदिग्ध भी रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही है। पुलिस भी इन घटनाओं से काफी परेशान है।