फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana vehicles caught Kmela

कैराना में वाहनों का कमेला पकड़ा

Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kairana vehicles caught Kmela
शामली/कैराना। चोरी और लूट के वाहनों को काटने का नया अड्डा कैराना को बनाया जा रहा है। पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर गाड़ियों के इंजन और पुर्जे बरामद किए हैं। वाहन लाकर कटवाने वाला आरोपी कबाड़ी मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने कबाड़ी और उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शामली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास गोदाम में चोरी और लूट के वाहन काटे जाते हैं। इंस्पेक्टर कैराना बीपी सिंह ने सोमवार शाम पुलिस बल साथ गोदाम पर छापा मारा, जिस पर गोदाम को किराए पर देने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जबकि मौके से मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला पटेलनगर निवासी इकरार और उसके ड्राइवर को स्कार्पियो के साथ पकड़ लिया। दोनों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। छानबीन में गोदाम से गैस कटर, चैन कुप्पी के अलावा करीब 20 गाड़ियों के इंजन और उनके पुर्जे बरामद हुए। उक्त सभी सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि जांच में मालूम चलेगा कि कितने वाहन चोरी अथवा लूट कर लाए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त वाहन कहां से लाए गए।

पूछताछ में कबाड़ी इकरार ने पुलिस को बताया कि उसने गोदाम को कैराना निवासी युवक से किराए पर लिया था। गोदाम के बराबर में आरामशीन चलती है। आरामशीन चलने के कारण किसी को शक नहीं होता था कि गोदाम के अंदर क्या हो रहा है।


दो साल पूर्व लिलौन गांव में चोरी और लूट के वाहन काटने का खुलासा हुआ। तब पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर कटे हुए एक दर्जन से ज्यादा दुपहिया वाहन बरामद किए थे। पुलिस ने उस मामले में अहमदगढ़ और खेडीकरमू निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था। अधिकांश दुपहिया वाहन हरियाणा से चोरी कर लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed