{"_id":"6adfb97199da1f78390e0764","slug":"father-and-two-daughters-killed-after-being-hit-by-a-truck-basti-news-c-207-1-bst1024-170333-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की टक्कर से पिता और दो बेटियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की टक्कर से पिता और दो बेटियों की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर जुटी भीड़
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव में रविवार रात सड़क हादसे में पिता और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। तीनों भंडारे से बाइक से घर लौट रहे थे। घर से महज 200 मीटर पहले ट्रक की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। रातभर शव ट्रक के नीचे दबे रहे। सोमवार सुबह हादसे की जानकारी हुई। कोठवा गांव निवासी राजेश यादव (38) रविवार रात अपनी बेटियों शिवांगी (10) और मानवी (6) के साथ रामपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान-भिटिया मार्ग पर बभनान से गौर की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक और बाइक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। तीनों ट्रक के नीचे दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
देर रात तक राजेश और दोनों बेटियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन हादसे का पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह घटनास्थल के पास बेटियों की चप्पल दिखाई देने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। तलाश करने पर खाई में ट्रक के नीचे तीनों के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे राजेश : परिजनों के मुताबिक, राजेश साधारण परिवार से थे और अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते थे। घर में एक ही मोबाइल था, जो उनकी पत्नी के पास रहता था। राजेश अक्सर पेट्रोल पंप से देर से निकलते थे, इसलिए रात में उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। देर होने पर उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सोमवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।