{"_id":"6adfb8f15da28349170ec779","slug":"no-trace-found-of-the-missing-one-and-a-half-year-old-child-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165213-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेढ़ साल के लापता बच्चे का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेढ़ साल के लापता बच्चे का नहीं लगा कोई सुराग
Tue, 27 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। श्मशान घाट से आगे नाले के पास डेरा डाले प्रवासी मजदूर प्रभंस मुसहर का डेढ़ साल का बेटा छोटू 20 अक्तूबर को संदेहास्पद हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने प्रभंस मुसहर की शिकायत पर छोटू की गुमशुदगी का केस दर्ज किया, लेकिन परिजनों व पुलिस की ओर से उसे तलाशने के प्रयास किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
बिहार प्रदेश निवासी प्रभंस मुसहर इन दिनों अपने परिवार सहित धान के सीजन के दौरान साढौरा अनाज मंडी में मजदूरी करने के लिए आया हुआ है। 20 अक्तूबर की देर रात को प्रभंस मुसहर की पत्नी को छोटू के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने छोटू को भूख लगने का आभास हुआ और मां ने दूध पिलाया। इसके बाद दंपती सो गए।
अलसुबह जब आंख खुली तो छोटू गायब था। छोटू की आसपास तलाश में असफल रहने के बाद पुलिस को शिकायत की। अभी छोटू का कोई सुराग न मिलने के कारण परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरा परिवार अपना कामकाज छोड़कर छोटू को तलाशने में जुटा है। छोटू अपनी चार बड़ी बहनों का इकलौटा भाई है। एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच करने के अलावा बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।