फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairana mein fir mangi rangdari

कैराना में बदमाशों ने फिर मांगी रंगदारी, दहशत

Fri, 28 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
kairana mein fir mangi rangdari
रंगदारी मांगी, कारतूस भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली/कैराना। इरफान...छह लाख दे दे, वरना घर में घुसकर मारेंगे। घर के दरवाजे डाले गए पत्र में इस तरह का संदेश लिखकर कैराना क्षेत्र के गांव गंदराऊ में एक बार फिर छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दहशत बढ़ाने के लिए पत्र के साथ कारतूस तक भेजा गया है। रंगदारी के मामलों पर कैराना में मचे बवाल और सियासत के बीच फिर ऐसा मामला सामने आने पर पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से तहरीर देने के बाद जांच की जा रही है। गंदराऊ निवासी हाजी इरफान की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक बृहस्पतिवार की अल सुबह  मस्जिद में नमाज पढ़कर वह अपने घर आया तो उसे दरवाजे के बाहर एक पत्र पड़ा मिला। इरफान ने चिट्ठी पढ़ी तो उसमें छह लाख रुपये की रंगदारी की मांग थी।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने वालों ने लिखा- पहले भी 16 अक्तूबर को रंगदारी मांगी थी और तुझे 25 अक्तूबर तक का टाइम दिया था। लेकिन तूने रुपये नहीं दिए। उल्टे पुलिस को सूचना दे दी। रंगदारी वालों ने धमकी दी कि रात आठ बजे तक छह लाख रुपये लेकर आना नहीं तो घर में घुसकर मारेंगे और उसके बाद एक लाश के दस लाख रुपये लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे पर यह पत्र मिलते ही परिवार दहशत में आ गया। कोतवाली में पहुंचे इरफान ने मांग की है कि रंगदारी मांगने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। 
उधर, सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed