{"_id":"58daa83a4f1c1bfe0a63f477","slug":"jumped-off-the-roof-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से कूदकर भाग गया विपुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से कूदकर भाग गया विपुल
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल विपुल खूनी भभीसा गांव में पुलिस को देखकर मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने उसको संरक्षण देने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात विपुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी विपुल खूनी के खिलाफ कांधला थाने के अलावा अन्य थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ माह पूर्व हत्या के प्रयास के मामले में वह फरार चल रहा है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कुख्यात विपुल अपने कई साथियों के साथ गांव भभीसा में अपने मकान पर रुका हुआ है।
इस पर पुलिस ने विपुल के मकान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपुल छत से कूदकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने विपुल के घर से देवेंद्र पुत्र बलधारा, ऋषिराज पुत्र रामकुमार निवासी फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर और कर्ण पुत्र उमराव निवासी मानपुर थली थाना गंगोह तथा यशपाल पुत्र धर्मपाल निवासी मऊ बागपत को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने चारों लोगों को कुख्यात विपुल को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि विपुल को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।