{"_id":"5867f9ca4f1c1b7675eeed0e","slug":"jaat-aur-daliton-mein-sangharsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट और दलितों में संघर्ष, गोलियां चली, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाट और दलितों में संघर्ष, गोलियां चली, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में संघर्ष के बाद हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना(मुजफ्फरनगर)। एटीएम पर पैसे निकालने के लिए लाइन खड़े में जाट और दलित समाज के युवकों में मारपीट हो गई। जिसको लेकर दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलीं। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। गोली चलने से कसबे में अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दलितों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर एसपी क्राइम और एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
भोकरहेड़ी बस अड्डे पर एसबीआई का एटीएम है। शनिवार को भोकरहेड़ी के रहने वालों की एटीएम से पैसे निकालने को लेकर लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइन में दलित समाज से सुशील खड़ा था। उसके पीछे जाट समाज के तीन-चार युवक भी खड़े थे। किसी बात को लेकर सुशील की जाट समाज के युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी पर दलित युवकों ने जाट समाज के रामबीर को पीट दिया। जाट समाज के लोगों ने फोन करके अन्य युवकों को बुला दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में दलित पक्ष से रक्षपाल पुत्र सत्यपाल घायल हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलने लगी। गोली चलने से कसबे में अफरातफरी मच गई। गोली लगने से जाट समाज का अंकित पुत्र जगपाल और हमले में प्रविंद्र पुत्र जयपाल, अभिषेक पुत्र हरेंद्र और देवेंद्र पुत्र बलजोर घायल हो गए। इस घटना से दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा पुलिस बल के साथ पहुंचे। तनाव को देखते हुए थाना छपार, ककरौली, मीरापुर, रामराज, जानसठ, सिखेड़ा सहित भारी पीएसी बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर दलितों ने हमलावरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दलितों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हो गई। सूचना पर सीओ अकील अहमद भी पहुंचे। सीओ ने दलितों को बमुश्किल समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत की भी दोनों पक्षों को समझाने में अहम भूमिका रही। सूचना पर एसपी क्राइम विनीत भटनागर और एसडीएम उमेश मिश्र भी पुलिस बल के साथ भोकरहेड़ी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। कसबे में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल कसबे में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।