{"_id":"57b9f8a54f1c1bf654d4f2e4","slug":"investigation-team-beaten-in-front-of-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने ग्रामीणों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच टीम के सामने ग्रामीणों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। गांव मवी में राशन डीलर की शिकायत पर जांच करने के लिए रविवार को पूर्ति विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने पर हंगामे के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को थाने ले आई।
राशन डीलर की शिकायत पर रविवार को पूर्ति इंस्पेक्टर धीर सिंह जांच करने गांव मवी पहुंचे। टीम के अलावा प्रधान पुत्र इरशाद और दर्जनों ग्रामीण, राशन डीलर गांव के प्राथमिक विद्यालय में जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें राशन नहीं मिलता। आरोप प्रत्यारोप के बीच दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया।
सप्लाई विभाग की टीम के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ को तितर बितर किया। इरशाद ने बताया कि ग्रामीणों ने राशन डीलर की शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए पूर्ति विभाग की टीम गांव में आई थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने हंगामा कर दिया। गांव में समझौते का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।