{"_id":"93bd81ff039c30f6bc3ba04f3b0a14a2","slug":"in-the-police-action-in-the-babri-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाबरी में हुए बवाल में पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबरी में हुए बवाल में पुलिस ने की कार्रवाई
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा निवासी शिवराज की मौत के बाद बाबरी थाने पर बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उसमें पांच लोगों को नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराएं लगी हैं।
बीते मंगलवार को शिवराज उर्फ मोनू लापता हुआ था। मंगलवार को ही दोपहर बाद बाबरी थाना क्षेत्र में उसकी बाइक बाबरी थाना पुलिस को मिली थी। फिर बुधवार की सुबह उसका शव गोगवान जलालपुर के जंगल में मिला था। शिवराज को पत्थरों से पीटकर तथा सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था।
पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के साथ ही पुलिस वाहनों तथा थाने में तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही शामली- मुजफ्फरनगर मार्ग पर शिवराज का शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
विज्ञापन
उधर, बुधवार देर रात बाबरी थानाध्यक्ष यूसुफ खान की तहरीर पर बवाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस के मताबिक दर्ज हुई रिपोर्ट में गांव नंगला पिथौरा निवासी विजयपाल, नरेंद्र, पीलू, सोनू, गणेश को नामजद किया गया है, जबकि 250 अज्ञात आरोपी हैं। वीडियो रिकार्डिंग के जरिये तथा ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर आरोपियों की पहचान की गई। केस में बलवा, सरकारी कर्मियों से मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा 7 क्रिमिनल एक्ट लगाया गया है।