फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Imam caught in illegal cattle shoots in Gate Mohalla

इमाम गेट मोहल्ले में अवैध पशु कटान पकड़ा

Mon, 17 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Imam caught in illegal cattle shoots in Gate Mohalla
- फोटो : Getty Images
कैराना। मोहल्ला इमाम गेट में मकान में ही अवैध रूप से पशु कटान चल रहा था। पुलिस ने गोहत्या की सूचना पर मकान में छापा मारा, तो वहां भैंस का मांस और उपकरण बरामद हुए। अवैध पशु कटान करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला इमाम गेट स्थित एक मकान में गोवंश कटान हो रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने मकान को घेरकर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मकान के भीतर भैंस का मीट, खाल तथा छुरी आदि बरामद हुए, जबकि कटान करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर मुकर्रम और काला निवासी मोहल्ला इमाम गेट के मकान पर छापा मारा गया था। 
विज्ञापन


छापे की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मकान में मिले मांस और खाल का नमूना लेने के बाद गड्ढा खोदकर उसे दबा दिया गया है। मुकर्रम और काला के खिलाफ अवैध रूप से पशु कटान करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed