{"_id":"440e1d94f4168d3acd0951b6da72f650","slug":"halla-bol-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। व्यापारियों पर जानलेवा हमले और रंगदारी मांगने के विरोध में कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने रामलीला ग्राउंड में पुलिस के खिलाफ धरना देकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया।
जलालाबाद में रविवार दोपहर सीमेंट व्यापारी पर जानलेवा हमला और खाद व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना से व्यापारियों में रोष बना हुआ है। सोमवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान, जहीर मलिक, अवनीश आहूजा, माजिद मलिक, राशिद चौधरी आदि व्यापारियों ने कस्बे के मोती बाजार, कटहरा बाजार, बंबा चौक, गय्यूर मार्केट, अशरफ मार्केट, खान मार्केट, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड स्थित मार्केेट को बंद करा दिया।
इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी रामलीला ग्राउंड मैदान में एकत्र हुए। जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के विरोध में धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान विधायक सुरेश राणा भी पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद भी पुलिस सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती, एसएचओ कुलदीप सिंह पहुंचे और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चार दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर समय सीमा के अंदर कार्रवाई न हुई तो पूरा कस्बा सड़कों पर नजर आएगा।
इस दौरान प्रकाश चंद पाल, उपेन्द्र गुप्ता, देवेंद्र पाल, सुनील पाल, धर्मवीर पाल, नरेश शर्मा, इकबाल खान, नदीम खा, जनेश्वर सैनी, दिनेश मित्तल, अब्दुल सलाम, मदन आहुजा, मोहन सैनी आदि मौजूद रहे।