फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gujran village Rasoolpur conflict

रसूलपुर गुजरान गांव में संघर्ष

Mon, 26 Oct 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 26 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
कांधला।  क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने दो पक्षों में संघर्ष हो गया। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र के बराबर में अस्पताल की लगभग  250  वर्ग मीटर जमीन  पड़ी है। इस पर कब्जे को लेकर कई साल से गांव के ही अरविंद और  गुलाब के बीच विवाद चल रहा है। कई माह पूर्व अरविंद ने एसडीएम श्याम अवैध चौहान को शिकायत कर गांव के ही गुलाब पर उक्त जमीन पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत की।
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया था। रविवार को अरविंद ने एसडीएम शामली को फोन पर उक्त जमीन पर गुलाब पक्ष  द्वारा फिर से अवैध निर्माण कराने की सूचना दी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर नायब तहसीलदार देवेंद्र पांडेय को कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार के पहुंचते ही अवैध निर्माण करने वाले लोग मौके से भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों के लोग अवैध हथियारों से लैस होकर आमने सामने आ गए।  दोनों पक्षों में नायब तहसीलदार के सामने कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि अधिकारियों ने फायरिंग से इंकार किया। 


नायब तहसीलदार की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य लोग भाग गए। थानाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा फायरिंग की सूचना नहीं है । निर्माण को रुकवा दिया है, दोबारा पैमाईश के बाद ही निर्माण कार्य  होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed