{"_id":"571e6bcd4f1c1ba202a9162d","slug":"guests-mortgages-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेहमान’ को बनाया बंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मेहमान’ को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव चढ़ाव में ससुरालियों ने दामाद को बंधक बनाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया और उसके साले का हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में युवक के ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव किरठल निवासी युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व कांधला क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी युवती से हुई थी। काफी दिनों से पति पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार समाज के लोगों की पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया था। रविवार शाम युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। आरोप है कि ससुरालियों ने उसको बंधक बनाकर पिटाई की।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना कांधला थाना पुलिस को दी, जिसके बाद गंगेरू पुलिस चौकी से तीन सिपाहियों ने गांव में पहुंचकर युवक को बंधनमुक्त कराया। युवक और उसके साले को पुलिस थाने ले आई। वहीं मामले में युवक के ससुर ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि दामाद दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी से मारपीट करता है। दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष साहब सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर बंधक बनाए गए युवक व उसके साले को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है।