फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gdhipukta cattle thief caught by police

गढ़ीपुख्ता पुलिस ने पशु चोर पकड़े

Thu, 10 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 10 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gdhipukta cattle thief caught by police
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी से किसान के पशु चोरी हो गए थे।
विज्ञापन


बाद में पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि गढ़ीपुख्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महेंद्र पिकप गाड़ी को पकड़ लिया और चोरी हुए पशु बरामद कर लिए।

पुलिस ने मौके से दो आरोपी जाहिर पुत्र इरशाद, व जहीर निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना को पकड़ लिया। जबकि उनका तीसरा साथी नाजिम निवासी खुरगान फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



युवती की आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट 
शामली। युवक ने एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे अश्लील पोस्ट कर दी। पीड़िता को पता चला तो उसने परिजनों को बात बताई। पीड़िता की पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। जहां पर बिजनौर निवासी रजत भी पढ़ता है। वह पूर्व में नौकरी के बहाने युवती को मेरठ ले गया।


आरोप है कि उसके बाद उसने लड़की के कागजातों से उसके साथ शादी के फर्जी कागजात बना लिए थे। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया था, जिसका मुकदमा पुलिस ने बीस दिन पूर्व दर्ज कराया था।  इसी से चिढ़कर उक्त रजत ने लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे अश्लील पोस्ट शुरू कर दी। इस बात का पता चला तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस  ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed