{"_id":"5907825f4f1c1bcc3a44297e","slug":"gangrape-woman-found-unconscious-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप, खेत में बेसुध पड़ी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप, खेत में बेसुध पड़ी मिली
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
gang rape
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महिला के साथ खेत में सामूहिक दुराचार किया गया। आरोपियों ने महिला को बदहवास हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 पुलिस की मदद से परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला के परिवार के सदस्य पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को देवरानी के साथ अपने खेत में गेहूं कटाई करने के लिए गई थी। सुबह दस बजे देवरानी घर लौट आई, लेकिन महिला घर नहीं लौटी। परिवार का ही एक युवक उसे खेत में देखने पहुंचा, तो खेत में खाने के बर्तन इधर-उधर पड़े हुए थे। उसने महिला को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं आया।
उसने महिला की तलाश की, तो कुछ दूरी पर ईख के खेत में महिला बेसुध पड़ी थी। उसके कपडे़ भी अस्तव्यस्त थे। महिला के गले में चुंदरी का फंदा कसा हुआ था। युवक की सूचना पर परिवार के लोग और यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को खेत से बाहर निकालकर होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन बेहोशी के कारण वह कुछ भी नहीं बता सकी। परिजनों के अनुसार महिला का पति और देवर एक हत्या के मामले में जेल में है। महिलाएं ही अपने खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि देर रात पीड़ित महिला के परिवार के सदस्य ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला की हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे, अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता। तहरीर आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी - उमेश रोरिया, कोतवाली प्रभारी।