{"_id":"57e8205b4f1c1bc704574197","slug":"gangrape-in-kandhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव में घर दीवार फांदकर घर में घुसे तीन युवकों ने महिला के साथ तमंचे से आतंकित करते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। सुबह पीड़िता थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि शनिवार को वह अपने तीन बच्चों के साथ में घर थी। आरोप है कि रात्रि में करीब दो बजे उसके घर में गांव के ही सुलेमान, सालिम, साजिद घुस आए। तीनों ने उसे तमंचे से गोली मारने की धमकी दी और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तीनों मौके से फरार हो गए।
महिला का कहना है कि उसने रात्रि में 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रविवार को महिला अपने भाई और परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंची और तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष शौकेंद्र पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का पति गोकशी के मामले में जेल में बंद है। महिला अपने देवर व अन्य परिवार के लोगों पर आरोप लगा रही है। मामले में जांच कराई जा रही है। सच्चाई जानने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।