{"_id":"57b0c0514f1c1b67766eb156","slug":"gangrape-case-retired-teacher-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मकान में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी से मिलकर रिटायर्ड टीचर समेत दो लोगों के खिलाफ शिकायत की। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया और एक आरोपी रिटायर्ड टीचर को हिरासत में लिया गया है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी एक युवती दोपहर एसपी कार्यालय पर पहुंची और वहां पर एसपी विजय भूषण से मुलाकात की। पीड़िता ने बताया कि शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी रिटायर्ड टीचर महीपाल उसे नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था।
आरोप है कि शनिवार को उसने युवती को नौकरी दिलाने के लिए कागज लेकर शामली में रेलपार स्थित निर्माणाधीन अपने मकान में बुलवाया। आरोप है कि वहां उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने या बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
रविवार को यह युवती शाहपुर निवासी मौसी के साथ एसपी आफिस पहुंची। पीड़िता की आपबीती सुनने पर एसपी विजय भूषण ने थाना आदर्श मंडी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड टीचर महीपाल को हिरासत में लिया जबकि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इस मामले में सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कहा कि युवती का मेडिकल कराने के साथ ही तीनों आरोपियों से पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।