फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Furqan's muscle in tight security

कड़ी सुरक्षा में फुरकान की पेशी

Sun, 23 Apr 2017 12:18 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूूूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूूूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Furqan's muscle in tight security
Demo Pic - फोटो : google
कैराना। कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश फुरकान की कोर्ट में पेशी की गई। इस दौरान वह स्ट्रेचर पर ही लेटा रहा। कैराना पुलिस ने फुरकान का रिमांड कराया और कोर्ट में पेशी के बाद उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


23 मार्च को फुरकान ने सराफा व्यापारी रामअवतार की दुकान पर पहुंचकर दो लाख की रंगदारी मांगी थी। इससे पूर्व भी फुरकान पर हत्या, रंगदारी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। आठ अप्रैल को एसपी, एएसपी, क्राइम ब्रांच, कैराना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस ने फुरकान व उसके साथी की जहानपुरा व आल्दी के जंगल में घेराबंदी कर ली थी।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों ओर से हुई मुठभेड़ के बाद फुरकान को दबोच लिया गया था। उसके पैरों में गोलियां लगी थीं। पुलिस ने फुरकान का इलाज कराया तथा उसके बाद कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मुजफ्फरनगर जेल से बंदी रक्षक गाड़ी द्वारा उसको कैराना कोर्ट लाया गया। फुरकान के दोनों पैरों में पट्टियां बंधी थीं तथा वह गाड़ी के अंदर ही स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। पुलिस ने सराफा व्यापारी से दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट में फुरकान का रिमांड कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed