{"_id":"58fba5794f1c1bee488b456e","slug":"furqan-s-muscle-in-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में फुरकान की पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में फुरकान की पेशी
शामली, अमर उजाला ब्यूूूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाश फुरकान की कोर्ट में पेशी की गई। इस दौरान वह स्ट्रेचर पर ही लेटा रहा। कैराना पुलिस ने फुरकान का रिमांड कराया और कोर्ट में पेशी के बाद उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
23 मार्च को फुरकान ने सराफा व्यापारी रामअवतार की दुकान पर पहुंचकर दो लाख की रंगदारी मांगी थी। इससे पूर्व भी फुरकान पर हत्या, रंगदारी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। आठ अप्रैल को एसपी, एएसपी, क्राइम ब्रांच, कैराना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस ने फुरकान व उसके साथी की जहानपुरा व आल्दी के जंगल में घेराबंदी कर ली थी।
इसी बीच दोनों ओर से हुई मुठभेड़ के बाद फुरकान को दबोच लिया गया था। उसके पैरों में गोलियां लगी थीं। पुलिस ने फुरकान का इलाज कराया तथा उसके बाद कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को मुजफ्फरनगर जेल से बंदी रक्षक गाड़ी द्वारा उसको कैराना कोर्ट लाया गया। फुरकान के दोनों पैरों में पट्टियां बंधी थीं तथा वह गाड़ी के अंदर ही स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। पुलिस ने सराफा व्यापारी से दो लाख की रंगदारी मांगने के मामले में कोर्ट में फुरकान का रिमांड कराया।