फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Full market Jutmpajar

भरे बाजार जूतमपैजार

Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के शामली बस स्टैंड पर दो महिलाओं व तीन पुरुषों के बीच भरे बाजार जूतम पैजार हो गई, जिससे वहां पर हंगामा हो गया। भीड़ एकत्र होती देख एक पक्ष की महिला व दो पुरुष मौके से फरार हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की महिला व उसके भाई ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर शामली बस स्टैंड पर दो महिलाएं तथा तीन पुरुष एक दूसरे को चप्पल व जूतों से पिटाई कर रहे थे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। बाद में एक महिला व उसका भाई कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह बनत निवासी युवक के साथ हुआ था। आठ दिन पूर्व पिता की मौत होने पर उसकी बहन मायके आ गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को उसकी बहन की ननद, ननदोई व पति उसे वापस लेने आया था। जैसे ही उसकी बहन बस स्टैंड पर आई तो ननद, ननदोई और पति ने बहन व उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed