फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four arrested including father and brother in murder of teenager

युवती की हत्या में पिता और भाई सहित चार गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 11 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including father and brother in murder of teenager
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दो दिन पूर्व मिले खेत में मिली मृत युवती मुंडेट की निवासी निकली। पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पिता, भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या जीजा से संबंध और शादी नहीं करने से समाज में हो रही बदनामी के कारण की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शामली एके सिंह के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास रामकुमार के गन्ने के खेत में 30 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। मामले में जलालपुर निवासी उमेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नौ नवंबर को कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी प्रवीण, रोहताश ने युवती की शिनाख्त सत्यवती उर्फ सिट्टो पुत्री इलमचंद सैनी निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना हाल निवासी मुंडेल कला के रूप में की थी। जिस के बाद पुलिस ने मृतका के घर पर दबिश दी तो परिजन गायब मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात पुलिस ने किरौड़ी चौराहे के पास से मृतका के पिता इलमचंद, पुत्र संजीव, अरविंद निवासी बाबरी बाबरी निवासी और राजपाल पुत्र श्यामू को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ में इलमचंद बोला कि सत्यवती के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण उसकी बड़ी बेटी की जिंदगी खराब हो रही थी। वह उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह नहीं करती थी। जिस कारण समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। सात नवंबर को सत्यवती की मां करती और उसकी भाभी रीटा को बाबरी भेज दिया।

रात में इलमचंद, उसके लड़के संजीव और संजीव के साले अरविंद ने सत्यवती की बलकटी और खुरपे से काटकर हत्या कर दी। तीनों ने राजपाल निवासी बाबरी की गाड़ी को मंगवाकर शव को गन्ने के खेत में डाल दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

जिस कलाई पर बांधी राखी, उसी ने चलाई बलकटी
सत्यवती ने जिस भाई की कलाई पर 37 साल तक राखी बांधी उसने एक ही पल में बहन को खुरपे से काट दिया और शव को छिपा दिया। पुलिस के अनुसार अपनी बहन की हत्या करते वक्त हाथ नहीं कांपे।

मुंडेट निवासी सत्यवती की जन्मतिथि 1980 है। 2003 में एमकॉम पास करने वाली सत्यवती ने अपने भाई संजीव की कलाई पर करीब 37 साल तक रखी बांधी। ज्यों-ज्यों समय बीता भाई और उसके पिता को युवती की शादी की चिंता हुई, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। कई बार परिजनों ने उसको शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह शादी के लिए नहीं मानी।


पुलिस के अनुसार युवती के उसके जीजा से भी अवैध संबंध हो गए और पिता-पुत्र का युवती पर अंकुश खत्म हो गया। समाज में होती बदनामी के बाद पिता-पुत्रों ने खतरनाक साजिश रची और बलकटी और खुरपे से काटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार इलमचंद ने बलकटी चलाई तो भाई ने खुरपे से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed