{"_id":"3a6f2500acbd998f4e9a68a2976c3005","slug":"escaped-in-himachal-jinjana-of-crime-branch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल क्राइम ब्रांच की झिंझाना में दबिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल क्राइम ब्रांच की झिंझाना में दबिश
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। हिमाचल के ऊना जिले में ड्रग्स सप्लाई कर रहे गैंग के सदस्य को क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ लिया। मंगलवार को टीम ने झिंझाना में आकर छापामारी की गई। जिसमें दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में कोई पुख्ता जानकारी न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से रंजीत सिंह के नेतृत्व में आई क्राइम ब्रांच की टीम ने झिंझाना के गांव जमालपुर में छापामारी की। टीम ने यहां से संदिग्ध पैकेट बरामद किए। यहां से पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर झिंझाना निवासी मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिये थाना झिंझाना में बुलाया गया, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक से कोई पुख्ता जानकारी मिल सकी। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
ऊना पुलिस के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में ड्रग्स का धंधा करने वाले गिरोह के सदस्य होशयार सिंह निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश को पकड़ा गया है। जिसमें पूछताछ में ड्रग्स शामली जनपद के कस्बा झिंझाना के गांव जमालपुर निवासी डाक्टर से प्राप्त करने की बात कही। डाक्टर को हिरासत में लेने पर उसने दवाईयां झिंझाना निवासी मेडिकल स्टोर से खरीदी हुई बताई। दोनों से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि हिमाचल पुलिस अपने साथ एक आरोपी को लेकर आई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में बैरंग ही लौट गई।