फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs ruckus

सचल दस्ते ने रोका ट्रक, उद्यमियों ने किया हंगामा 

Thu, 13 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 13 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs ruckus
पुलिस चौकी में वाणिज्य कर अधिकारी का घेराव करते कारोबारी। - फोटो : amar ujala
शामली। झांसी से लोहा लादकर शामली के इंडस्ट्री एरिया में पहुंचे ट्रक को वाणिज्यकर विभाग के सचल दस्ते ने चेकिंग के लिए रोक लिया। सूचना पर उद्यमी इकट्ठा हो गए। आरोप है कि वाणिज्यकर विभाग की टीम ने अवैध वसूली की कोशिश की और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला निपटा। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह झांसी से लोहा लदा ट्रक लेकर चालक शामली के कंडेला इंडस्ट्री एरिया में महावीर उद्योग में ले जा रहा था। इसी दौरान कंडेला में वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने ट्रक रोक लिया और टैक्स चोरी की आशंका में कागजात चेक करने लगे। इस पर फैक्ट्री संचालक और अन्य उद्यमी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि माल के सभी कागजात पूर्ण हैं, इसके बावजूद चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न क्यों किया जा जा रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह ने उद्यमी के साथ अभद्रता कर दी। इस सूचना पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उद्यमियों ने वाणिज्य कर विभाग की टीम को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। कारोबारियों ने उद्यमी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया, जिसके चलते पुलिस कर्मी भी वहां आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार दोहरे, अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उद्यमियों से वार्ता की। आईआईए अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी ने अभद्र व्यवहार करने पर उद्यमियों से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल, मोहित जैन,  अध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, वेदप्रकाश आर्य, आलोक जैन, मयंक जैन, आशीष जैन, प्रमोद एरन, राजीव जैन, अतुल जैन, अनिल गोयल, अंकित गोयल, अनुज गर्ग, सचिन गर्ग, विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार, अजय संगल, नरेश गिल, अभिनव बंसल और गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed