{"_id":"33b72ec74cab33563323d766d6910db9","slug":"electrical-personnel-assaulted-lock-studded-powerhouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मी से मारपीट, बिजलीघर का ताला जड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत कर्मी से मारपीट, बिजलीघर का ताला जड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में एक युवक ने बिजलीघर में घुसकर बिजली आपूर्ति में पक्षपात का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा और बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी से मारपीट की और बिजलीघर का ताला लगाकर भाग गया। जिससे घंटो तक दूसरे गांवों की बिजली गुल रही।
बिजली ना मिलने से दूसरे गांव के ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम पुलिस ने बिजलीघर पर लगाया ताला तुड़वाकर बिजली चालू कराई।
दथेडा गांव में बिजली घर पर सोमवार सुबह संविदा कर्मी राहुल निवासी खोड़समा की ड्यूटी थी। दोपहर में गढ़ी हसनपुर को बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। विद्युत कर्मी का आरोप है कि गांव दथेड़ा निवासी एक युवक तमंचा लेकर बिजलीघर पर पहुंचा और एक ही गांव को बिजली देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
मारपीट के बाद संविदा कर्मी ने किसी तरह वहां से भागकर जेई को इसकी सूचना दी। इसी बीच आरोपी युवक बिजलीघर पर ताला लगाकर वहां से भाग निकला। जिस कारण दूसरे गांवों की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। बिजली ना मिलने से गुस्साए दूसरे गांव के लोग देर शाम बिजलीघर पहुुंच गए और हंगामा काटा।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर चौसाना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस ने बिजलीघर का ताला तुड़वाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई।
हेड मास्टर की मौत
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौडा निवासी हेड मास्टर ब्रहमपाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। कई दिन से परिजनों ने उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। मृत्यु होने पर सोमवार दोपहर शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।