फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight thousand seizures of 2.2 million in loot

22 लाख की लूट में आठ हजार की बरामदगी

Thu, 05 Nov 2015 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
कैराना। कुख्यात मुकीम काला को आठ घंटे तक रिमांड पर लेकर पुलिस सिर्फ आठ हजार रुपये ही बरामद कर सकी। यह बरामदगी पशु व्यापारियों से 22 लाख की लूट के संदर्भ में है। कैराना पुलिस का मुकीम को रिमांड पर  आठ घंटों में यह गुडवर्क है।
विज्ञापन


विगत 8 जुलाई 2014 को मेरठ के पशु व्यापारियों से कैराना-कांधला मार्ग पर ऊंचा गांव के पास बदमाशों ने 22 लाख रुपये लूट लिए थे। छानबीन में मुकीम काला गिरोह द्वारा वारदात करने की पुष्टि हुई थी। बीते माह 20 अक्तूबर को एसटीएफ और कैराना पुलिस ने मुकीम काला तथा साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बुधवार को कैराना पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मिलने पर मुकीम काला को 8 घंटे की रिमांड पर लिया। बुधवार सुबह आठ बजे उसे मुजफ्फरनगर जेल से पुलिस अपने साथ लेकर कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा पहुंची। वहां मुकीम के घर से पुलिस ने आठ हजार रुपये बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि लूटे गए 22 लाख रुपये में अभी यही बरामदगी हो सकी है। पूछताछ में मुकीम ने बताया कि बाकी रकम गैंग के सदस्यों में बांट दी थी। रिमांड का समय पूरा होने पर अपराह्न करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी मुकीम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल पहुंचा दिया।

बाइक शोरूम लूटपाट में मुकीम से होगी पूछताछ
शामली। दिल्ली रोड पर बाइक शोरूम में लूटपाट के मामले में पुलिस ने मुकीम काला का वारंट बनवा लिया है। इसमें विवेचक जेल में मुकीम से पूछताछ करेगा।  अगस्त 2014 में दिल्ली रोड पर मां अंबे बाइक शोरूम से बदमाशों ने तीन लाख रुपये तथा पल्सर बाइक लूट ली थी।

पुलिस जांच में वारदात मुकीम काला और उसके चार साथियों ने की थी। इसी मामले में बुधवार को  उपनिरीक्षक सीपी कठेरिया ने कैराना स्थित एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी मुकीम काला के खिलाफ वारंट बनवाया। वारंट जारी होने पर अब मुकीम काला से जिला जेल पहुंचकर विवेचक पूछताछ करेगा। इसके बाद मुकीम को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी।


विवेचक के मुताबिक मुकीम काला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करके बाइक शोरूम से लूटी गई बाइक और नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। 18 आपराधिक मामलों में मुकीम आरोपी है। बारी-बारी से सभी मामलों में मुकीम के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आईजी जोन और डीआईजी रेंज ने भी जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि आरोपी मुकीम काला के खिलाफ विचाराधीन सभी केसों में मजबूती से पैरवी करते हुए साक्ष्य जुटाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed