फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dukan se lakhon ki chori

खिड़की तोड़कर दुकान में लाखों की चोरी

Fri, 19 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
dukan se lakhon ki chori
शामली में बैट्री की दुकान में करने पहुंची डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बेलगाम बदमाशों ने नगर के अजंता चौक के पास स्थित बैट्री की दुकान की खिड़की तोड़कर वहां से 90 हजार रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर दुकानदार को घटना का पता चला। इसके बाद बाजार के अन्य व्यापारियों में भी रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यपुरी निवासी राजेंद्र की नगर के अजंता चौक पर बैट्री की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह सुबह दुकान पर गया तो उसने  देखा कि दुकान की खिड़की टूटी हुई है। अंदर करीब दो लाख रुपये बैट्रे, गल्ले में रखी करीब 90 हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन


दुकानदार ने घटना के बारे में अन्य व्यापारियों को बताया। व्यापारियों ने हंगामा कर पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने व्यापारियों को समझाया और घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed