{"_id":"993a81b47900e5e215a9737825552d0f","slug":"district-panchayat-members-escaped-in-search-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में दबिश
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। बाबरी में बीडीसी की हत्या में नामजद किए गए दो आरोपियों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बाबरी थाने में न रखकर कहीं ओर रखा गया है। मंगलवार को पुलिस ने फरार जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में दबिश दी।
बाबरी के दलित बीडीसी सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू, सुधीर चौधरी, बबलू व वेदव्यास के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोनू का शव मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही बबलू व वेदव्यास निवासी बाबरी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को पंचायत के बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इसके अलावा पुलिस शेरसिंह राणा के घर भी कई बार दबिश दे चुकी है। एसओ बाबरी यूसुफ खान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।