फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not identify youths

नहीं हुई युवकों की पहचान

Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 01 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Did not identify youths
क्राइम
शामली/कैराना। हत्या कर फेंके गए दोनों युवकों के शवों की पहचान के लिए कैराना पुलिस दिल्ली और हरियाणा में प्रयास कर रही है। दोनों ही प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया है। करनाल रोड पर बिडौली चेकपोस्ट और करनाल में एक बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गईं।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह कैराना क्षेत्र में बाईपास पर झिंझाना रोड किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। इसी तरह झिंझाना क्षेत्र में कैराना मार्ग पर जमालपुर के पास सड़क किनारे भी युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


दोनों शव सड़क के बाईं तरफ मिले, जिससे आशंका बनी कि दोनों युवकों की हत्या का एक ही कनेक्शन है और हत्यारों ने एक-एक करके दोनों शव अलग-अलग स्थान पर एक ही साइड में फेंके और फरार हो गए। यह भी माना जा रहा है कि हत्यारे करनाल की तरफ से आए और शव ठिकाने लगाने के बाद पानीपत की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी कैराना थाना पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को बिडौली स्थित चेकपोस्ट, करनाल में एक बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कराईं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा का कहना है कि दोनों शवों की पहचान कराने के लिए दिल्ली और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया है। दोनों युवक दिल्ली अथवा हरियाणा के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed