फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughter murdered father's murder

बेटी ने कराई थी पिता की हत्या

Tue, 17 Apr 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 17 Apr 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Daughter murdered father's murder
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के एक मोहल्ले में हुई लैब असिस्टेंट की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बेटी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर लैब असिस्टेंट की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी राकेश रुहेला लोनी में एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात था। सात अप्रैल को घर से कुछ दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर रफी परवेज कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को सीओ अशोक कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक की छोटी बेटी के प्रेम संबंध मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जरीफ के लड़के समीर के साथ थे, जिसका वह विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में रार रहती थी। कई बार इस बात को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रेमी समीर को भी राजी किया तथा उसके बाद शादी करने के लिए कहा। समीर ने इस साजिश में अपने ताऊ के लड़के शादाब पुत्र अनीस को भी मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अप्रैल की रात जब वह कॉलेज से लौटा, तो रेलवे स्टेशन से दोनों ने पीछा किया और घर से कुछ दूरी पर मौका पाकर शादाब ने गोली मार दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को नाला पटरी खेड़ी करमू के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और खोखा, एक अन्य तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उधर, सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि लैब असिस्टेंट की हत्या उसकी छोटी बेटी ने अपने प्रेमी समीर से कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटी तथा उसके प्रेमी तथा उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेटी ने ही दिया था पिता की मौत का सामान
शामली। किशोरी ने ही घर में रखा तमंचा अपने प्रेमी को देकर वारदात को अंजाम दे डाला। मोहल्ला निवासी राकेश दिल्ली में नौकरी करता था। रोजाना सुबह जल्दी उठना और उसके बाद रात दस बजे तक घर लौटना उसकी दिनचर्या में शुमार था। घर में उसकी दोनों बेटी और पत्नी रहती थी।

लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से उसने ही एक तमंचा घर में लाकर रखा था, लेकिन उसे कहा पता था कि वह तमंचा नहीं अपनी मौत का सामान घर में रख रहा है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची तो समीर को अपने साथ मिला लिया। समीर को यह पता नहीं था कि हत्या कैसे करनी है। इसके लिए उसने प्र्र्रेमिका से पूछा तो उसने ही बताया कि उसके घर पर एक तमंचा रखा हुआ है। उसी तमंचे से पिता की हत्या करनी है, जिसके बाद समीर उसके घर पहुंचा और वहां से उसने तमंचा

समीर को दिया था। उसी तमंचे से राकेश की हत्या कर दी गई।  वहीं, प्रेस वार्ता के दौरान जब हत्यारोपी सीओ सिटी ऑफिस में था तो उसका चेहरा साफ बता रहा था कि उसे हत्या का कोई अफसोस नहीं है। उधर, किशोरी शुरू में तो मजबूत थी, लेकिन बाद में जब उससे पूछताछ हुई तो वह टूट गई और रो पड़ी।

सीसीटीवी और सर्विलांस ने खोल दिया केस  
केस के खुलासे में सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने विवेचना के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर उसके घर तक के कई छह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली, जिसके आधार पर हत्यारों के चेहरे आए और उसके बाद उनकी शनाख्त कराई गई। उसके बाद पुलिस ने घर के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, जिससे निकली कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस का शक मजबूत होता चला गया। 


बालिग और नाबालिग के फेर में उलझी पुलिस
शामली। राकेश रुहेला हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की उम्र को लेकर पुलिस भी उलझ गई। एक तरफ पुलिस ने तीनों आरोपियों को बालिग बताया, जबकि आरोपी छात्रा और शादाब ने खुद को नाबालिग बताया। इस हत्याकांड में गिरफ्तार की गई लड़की बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। जब उसको डाक्टरी के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, तो उसने अपनी जन्मतिथि 20 मई 2000 बताई, इस लिहाज से वह नाबालिग होती है। इसके अलावा आरोपी शादाब ने भी अपनी उम्र 16 वर्ष बताई। हालांकि पुलिस ने डाक्टरी के लिए भेजी गई मीमो में आरोपी छात्रा की उम्र 18 वर्ष, शादाब की उम्र 18 वर्ष और आरोपी समीर की उम्र 20 वर्ष बताई। वहीं, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बालिग हैं। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed